खेकड़ा। भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार की फोटो फ्रेम फैक्टरी से सामान चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी हुआ एसी समेत अन्य सामान बरामद किया।
मोहल्ला मुंडाला निवासी पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि पाठशाला मार्ग पर उनकी फोटो फ्रेम फैक्टरी है। एक अगस्त की शाम चोरों ने फैक्टरी केे शटर का ताला तोड़कर एसी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद राहुल, सूरज निवासी मोहल्ला मुंडाला और निक्की निवासी काशीराम कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। सामान बरामद करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।