खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में नितिन और नीरज पर खेत में जाते हुए पड़ोस में रहने वाले दस लोगों ने बलकटी व डंडों से हमला कर दिया था। उनके चाचा कृपाल सिंह ने 23 जुलाई को कोतवाली में दो महिलाओं समेत 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार आरोपी विकास उर्फ बबली अपनी ससुराल सिंघावली अहीर में जाकर छिप गया था। रविवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।