फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इब्राहिमपुर माजरा के प्राथमिक विद्यालय और शिव मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। इब्राहिमपुर माजरा गांव के प्राथमिक विद्यालय और शिव मंदिर के ताले तोड़कर बर्तन, गैस सिलिंडर और दानपात्र से रुपये चोरी कर लिए। चोरी की घटनाओं पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को विद्यालय का ताला लगाकर चले गए थे। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने फोन करके बताया कि विद्यालय के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि चोरों ने कक्ष का ताला तोड़कर मिड डे मील बनाने का सामान, गैस सिलिंडर व चूल्हे समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
चोरों ने रिकॉर्ड रूम का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया। प्राथमिक विद्यालय के बराबर में स्थित शिव मंदिर के दानपात्र से हजारों रुपये नकदी भी चोरी की गई। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें