रटौल। पांची गांव में चोरों ने सलमान के मकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पांची निवासी सलमान ने बताया कि वह दिल्ली में के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर मेट्रो टर्मिनल में टिकट काउंटर की नौकरी करते हैं। पिछले आठ दिन से उनकी पत्नी फरहीन अपने मायके बुढ़ाना चल गई थीं।
शुक्रवार रात दिल्ली में ड्यूटी करने के बाद सलमान घर वापस आए तो बाहर का ताला लगा हुआ मिला, जबकि घर के अंदर दो कमरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के भी ताले टूटे मिले। उनके घर से चोरों ने 20 हजार रुपये की नकदी, चार तोले सोने की अंगूठी, कानों के कुंडल, गले का हार, चांदी की पाजेब, हाथ फूल समेत अन्य जेवर चोरी कर लिए गए।