फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पोस्टमार्टम हाउस में मिली अव्यवस्था सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पोस्टमार्टम हाउस के अंदर अव्यवस्था मिली। कमरों की जगह पोस्टमार्टम परिसर में ही दो चारपाइयां मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम करने के लिए समय से नहीं आने पर चिकित्सक डाॅ. अमित का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस का सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। वहां रखी अलमारी में फाइलों को ठीक से नहीं रखा गया और न ही सूची चस्पा कर रखी। रजिस्टर में भी कर्मियों के नाम नहीं लिखे गए और वहां साफ सफाई, पानी, बिजली आपूर्ति सही नहीं मिली और बैठने के लिए कुर्सी तक न मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने पोस्टमार्टम परिसर में ही चौकीदारों के प्रयोग के लिए दो चारपाइयां मिलने पर जवाब तलब किया और इन्हें दूसरी मंजिल पर बने आवास में रखने के निर्देश दिए।
साथ ही पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डाॅ. अमित के नहीं आने पर स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि जब सुबह आठ बजे से ड्यूटी थी तो साढ़े 12 बजे तक क्यों नहीं पहुंचे। उन्होंने सीएमओ को एक सप्ताह में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें