फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भट्ठा मालिक के घर में घुसे बदमाश, लोगों के जागने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ललियाना गांव में दीवार फांदकर भट्टा मालिक नाथूराम के घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाश लोगों के जागने पर भाग गए। ग्रामीणों ने जंगल में भी बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस से बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

भट्ठा मालिक नाथूराम ने बताया कि सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों के घर में घुसने पर वह जाग गए। बदमाशों को देखते ही उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर गांव के लोग भी लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर आ गए। बदमाशों ने सुंदर के घेर में घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीणों के आने पर जंंगल की तरफ भाग गए। पूर्व प्रधान वेद सिंह, संजीव, सुनील, नाथूराम, राजप्रकाश, गुड्डू व गजे सिंह आदि ने बताया कि एक सप्ताह पहले यशवीर के परिवार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ। बदमाशों के डर के कारण ग्रामीण रात में पहरा भी दे रहे हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि जल्द ही लूट की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें