फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों का धरना शुरू, बोले- विकास नहीं रटौल का हो रहा है विनाश

Fri, 02 Feb 2024 01:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में सभासदों ने शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। सभासदों का कहना है कि रटौल का विकास नहीं विनाश हो रहा है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सभासद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में रटौल नगर पंचायत पर सभासदों नें अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासदों का आरोप है कि उन्हें किसी बोर्ड बैठक में नहीं बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि रटौल का विकास नहीं विनाश हो रहा है।

विज्ञापन


रटौल नगर पंचायत के चुनाव के बाद से ही सभासदों और नगर पंचायत अध्यक्ष में खींचतान चली आ रही है। सभासदों ने बताया कि उन्हें किसी बोर्ड बैठक में नहीं बुलाया जाता है। सभासद हसमत चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें सिर्फ तीन सभासदों को बुलाकर उन्हें लालच दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रटौल में लगभग 12 करोड़ रुपये अभी तक विकास के लिए आए हैं, जिन्हें विकास के लिए कम और जेब भरने के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने कहा कि वह कस्बे का विकास चाहते है, इसलिए कभी आवाज नहीं उठाई। लेकिन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रटौल के विकास के लिए आया पैसा विकास में खर्च किया जाएगा। 

सभासद नजारत चौधरी ने बताया कि उनके वार्ड में अधिकांश कार्य वे अपनी जेब से करा रहे हैं। शुक्रवार को सभी सभासद इकट्ठा होकर नगर पंचायत भवन पर पहुंचे और अध्यक्ष के खिलाफ अनिश्चितकाल धरना शुरू कर दिया। वहीं, कार्यलय में काम कर रहे कर्मचारियों को कार्यलय से बाहर निकलकर ताला लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

वहीं, सभासदों ने कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए मांग कि उन्हें बोर्ड मीटिंग में बुलाया जाए और अभी तक हुए सभी कार्यों की जांच कराई जाए। सूचना पाकर रटौल चौकी इंचार्ज सहित पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी सभासदों को समझाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें