बागपत में सांकरौद गांव के साबुद्दीन हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर लोग शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उतर गए। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां मारीं और उनके नहीं रुकने पर महिलाओं के साथ खींचातान की। जिसके बाद लोगों ने एसपी कार्यालय पर हंगामा करते हुए धरना दिया। जिन्हें पुलिस अधिकारी समझाने में जुटे हुए हैं।
सांकरौद गांव के रहने वाले साबुद्दीन की चार दिन पहले घर से बुलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोप लगाया कि हत्याकांड के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कई युवक बुलाकर ले जाते हुए नजर आए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मृतक के परिजनों ने चार दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया।