फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाउस टैक्स बढ़ाने के विरोध में उतरे सभासद और कस्बावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत द्वारा हाउस टैक्स में की गई वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को सभासद और कस्बावासी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने टैक्स बढ़ाने की प्रक्रिया को गलत बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


कस्बे के दुर्गा अतिथि भवन में आयोजित बैठक में समाजसेवी अंकुर शर्मा ने कहा कि हाउस टैक्स बढ़ने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। भाकियू के जिला प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने बताया कि नगर पंचायत ने टैक्स बहुत अधिक बढ़ा दिया है। उन्होंने उदाहरण दिया कि पहले जिन भवनों पर 200 से 400 रुपये हाउस टैक्स वसूला जाता था, उसे बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है। हिम्मत सिंह ने यह भी कहा कि जर्जर रास्तों और पेयजल की समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। सभासद राजीव गोयल और यूनुस खान ने आरोप लगाया कि टैक्स बढ़ाने के लिए सभासदों की सहमति नहीं ली गई। उनके अनुसार, टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास होना चाहिए था।
-अधिकारियों ने दिया आश्वासन
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने इस मौके पर कहा कि सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। हालांकि, कस्बावासी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वे चाहते हैं कि बढ़ी हुई दरें तुरंत वापस ली जाएं। बैठक में प्रेम सिंह, आशु, अंकित, अर्पित रुहेला, मनोज पहलवान और नसीम खान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें