फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह शुरू होगी कोरोना जांच लैब, 12 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरूरपुर सीएचसी में बनाई जा रही कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब, मशीनें भी पहुंची
विज्ञापन

- लैब में रोजाना करीब 500 जांच हो सकेगी, सैंपल लेकर नोएडा भेजने के तीन दिन बाद मिलती है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में कोरोना की आरपीसीआर जांच लैब अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी। इसके लिए मशीनें पहुंच गई है और अब उनको लगाकर जांच शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद कोरोना की जांच रिपोर्ट केवल 12 घंटे में मिल जाएगी। जबकि अभी तक जांच रिपोर्ट आने में तीन दिन का समय लग जाता है।
जिले में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए कोई लैब नहीं है। इसलिए यहां से सैंपल लेकर नोएडा भेजे जाते है। कई बार मेरठ भी सैंपल भेजे गए। मगर, इन जगहों से जांच रिपोर्ट आने में तीन दिन लग जाते है। जब कोरोना का चरम आया तो जांच रिपोर्ट आने में पांच दिन का समय भी लगा। इसको देखते हुए ही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की आरटीपीसीआर जांच लैब को सरूरपुर सीएचसी में बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। जिसकी मंजूरी मिलने पर लैब शुरू करने की प्रक्रिया तेज की गई। अब लैब के लिए मशीन आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. यशवीर सिंह ने बताया कि कोरोना की आरटीपीसीआर लैब को अगले सप्ताह शुरू करा दिया जाएगा। उसके शुरू होने से कोरोना की जांच रिपोर्ट केवल 12 घंटे में मिल जाएगी। इसके बाद नोएडा व मेरठ पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें