फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड केंद्र पर कोरोना नियमो की उडी धज्जिया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। तहसील परिसर में शुक्रवार को आधार कार्ड बनवाने के लिए भारी भीड़ जुटी। खिड़की पर लोग झुंड के रूप में जुटे रहे। इससे मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही। तहसील के किसी भी कर्मचारी ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन कराने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आधार कार्ड सेंटर स्थित है। बीते तीन दिन से सर्वर डाउन रहने के कारण लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए थे। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। शुक्रवार को आधार कार्ड बनाए गए। पता लगते ही नगर क्षेत्र के महिला, पुरुषों की आधार कार्ड बनवाने के लिए भारी भीड़ जुट गई। लोगों में कोरोना संक्रमण का जरा भी डर नहीं दिखाई दिया। महिला, पुरुष आधार कार्ड बनवाने के लिए खिड़कियों पर जुटे रहे। यहां लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ा रहे थे। तहसील के कर्मचारी भी सिर्फ देखते रहे। उन्होंने किसी को टोकने की जरूरत नहीं समझी। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके। वहीं, इस बाबत उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि नामांकन पत्र जमा किए जाने की चल रही प्रक्रिया चल रही है। इसलिए वह तथा तहसील के अन्य अधिकारी व्यस्त हैं। हालांकि अब वहां भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें