फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमद हमीद सबसे ज्यादा मालदार तो अजय कुमार पढ़ाई में आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति से लेकर पढ़ाई में रालोद के प्रत्याशी सबसे आगे, अधिकतर प्रत्याशियों के पास हथियार
विज्ञापन

बागपत से भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा बुलेट के शौकीन, पत्नी रेणू धामा की कार से चला रहे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा मालदार बागपत सीट से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी नवाब अहमद हमीद हैं। जबकि रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रो. अजय कुमार सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। इस तरह रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी संपत्ति से लेकर पढ़ाई तक में सबसे आगे हैं। बड़ी पार्टियों के अधिकतर प्रत्याशी हथियार के शौकीन हैं। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी योगेश धामा बुलेट के शौकीन हैं जो अपने पास कार तक नहीं रखते हैं और पत्नी की कार से काम चलाते हैं।
रालोद-सपा के अहमद हमीद अरबपति
रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी अहमद हमीद के शपथ पत्र के अनुसार वह अरबपति हैं। उनके एक करोड़ 21 लाख खाते में जमा, तीन वाहन हैं। वहीं, हथियार के शौकीन हैं। सोना 250 ग्राम, कृषि भूमि 16 करोड़ तीस लाख 77 हजार 160, गैर कृषि भूमि छह करोड़ 90 लाख, गाजियाबाद व अन्य स्थानों पर प्रॉपर्टी 12 करोड़ 85 लाख चालीस हजार, 138 दुकान हैं। वह बागपत के नवाब कहे जाते हैं और वह अरबपतियों में शामिल हैं।
विज्ञापन

अजय कुमार की पत्नी पर ज्यादा संपत्ति
छपरौली से रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रो. अजय कुमार सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। एमएससी-पीएचडी हैं और प्रोफेसर रह चुके हैं। शपथ पत्र के अनुसार उनकी संपत्ति की बात करें तो उनके पास नकद 3 लाख 81 हजार, बैंक खातों में 29 लाख 53 हजार, एक कार, 100 ग्राम सोना, रिवाल्वर, 41 लाख रुपये का आवासीय भवन है। उनसे ज्यादा संपत्ति उनकी पत्नी के पास है। उनके पास 4 लाख 15 हजार रुपये नकद, बैंक खातों में 16 लाख 65 हजार, हीरे व सोने के आभूषण, दो करोड़ 50 लाख का आवासीय भवन है।
विज्ञापन

योगेश धामा को पत्नी की कार का सहारा
बागपत से विधायक व भाजपा प्रत्याशी योगेश धामा करोड़पति हैं तथा उन पर कई मामले दर्ज हैं। उनके पास नकद सात लाख, खाते में 18 लाख से अधिक, एक बुलेट, दो सौ ग्राम सोना, करोड़ों की कृषि भूमि, मकान, प्लॉट हैं। उनकी पत्नी रेणू धाम पर नकद आठ लाख, खाते में लाखों की नकदी, एक कार, तीन सौ ग्राम सोना, करोड़ों का मकान है। इस तरह विधायक योगेश धाम पत्नी की कार के सहारे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें