फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस में हुई कोरोना की पुष्टि, संख्या पहुंची 677

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सोमवार को दस कोरोना संक्रमित मिले हैं। दस संक्रमित मिलने पर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 677 हो गई है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सोमवार को दस लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप
बिनौली। बरनावा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित बस्ती में युवक के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमित युवक दिल्ली एयर पोर्ट पर नौकरी करता था। वह रविवार की शाम अपने घर बरनावा में आया था। कि सोमवार को उसे तेज बुखार आया जिस पर वह दवाई लेने के लिये सीएचसी बिनौली पर पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसकी कोरोना की टेस्टिंग की तो रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे इलाज के लिए कोरोना हॉस्पिटल टटीरी में भर्ती कराया। इसके बाद टीम ने बरनावा में उक्त युवक के घर से 200 मीटर के दायरे को सील कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक का तबादला
छपरौली। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ अजेंद्र मलिक का तबादला सीएमओ कार्यालय कर उन्हें कोविड-19 के सैंपल पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी सौंपी है तथा बड़ौत सीएचसी से डॉ. विवेक सैनी को कस्बे में सीएचसी अधीक्षक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें