बागपत में काली पट्टी बांधकर विरोध करते सर्राफा व्यापारी।
- फोटो : amar ujala
बागपत के सर्राफा व्यापारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कहा केंद्र में बैठी भाजपा सरकार सर्राफा व्यापारियों को सड़क पर लाने का प्रयास कर रही है। सर्राफा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर के बड़ा बाजार में श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के तत्वावधान में क्रमिक अनशन के दौरान सर्राफा व्यापारियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि एक्साइज ड्यूटी लगाकर केंद्र सरकार उनके व्यापार को सड़क पर लाने का प्रयास कर रही है। इस मनसूबे को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। सभी व्यापारी एक जुट होकर आंदोलन पर डटे हुए है।
मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पप्पू वर्मा, राज सिंह, सतपाल वर्मा, बांकेलाल वर्मा, मोहित वर्मा, रविशंकर शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा के नेतृत्व में सुबह सर्राफा व्यापारियों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले आंदोलन के लिए बड़ा बाजार से कूच किया और जमकर नारेबाजी की।