फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में फिर से जेसीबी से खनन

Tue, 05 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में यमुना खादर में चलती मशीनें। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में रेत माफिया ने फिर यमुना को छलनी करने की तैयारी कर ली है। माफिया ने पांच मशीनें यमुना में उतार दीं हैं और रात के अंधेरे में यमुना को खाली करना शुरू कर दिया है। जबकि प्रशासनिक अधिकारी चुप साधे हैं। लगभग 15 दिन तक रेत खनन बंद रहने के बाद एक बार फिर से रेत खनन शुरू किया जा रहा है। 15 दिन पूर्व होली से पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने रेत खनन को पूरी तरह से बंद करा दिया।
विज्ञापन


अजयदीप सिंह का स्थानांतरण होते ही रेत माफिया फिर सक्रिय हो गए। रेत माफिया ने डीएम आवास के ठीक पीछे ही फिर से पांच जेसीबी मशीनें उतार दी हैं। रविवार की रात में सिसाना के यमुना खादर में रेत खनन शुरू किया। रात भर ट्रकों की धमाचौकड़ी होती रही। इस संबंध में जिला खान अधिकारी पीके सिंह ने कहा सिसाना में खनन की अनुमति दी गई है। फिलहाल तीन माह के लिए अनुमति दी गई है। निर्धारित मानकों के अनुसार ही खनन होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें