बदायूं के लिए भी
-सिंगाैली तगा व गौना गांव के बीच हुआ हादसा, कंटेनर के केबिन से दो घंटे बाद निकाला गया शव
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगौली व गौना गांव के बीच अनियंत्रित कंटेनर शुक्रवार सुबह पलटकर नीचे गिर गया। कंटेनर के केबिन में दबने से बदायूं जिले के शाहपुर ताहिरपुर खैरा गांव के चालक सलमान (30) की मौत हो गई।
उसके भाई मोम्मद तवरेज ने बताया कि उसका बड़ा भाई सलमान कंटेनर चालक था, जो शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से कंटेनर में माल लादकर सोनीपत हरियाणा जा रहा था। जैसे ही वह सिंगौली तगा व गौना गांव के बीच अंडरपास पर पहुंचा तो उसका कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गया। सलमान केबिन में करीब दो घंटे तक फंसा रहा। राहगीरों और पुलिस ने मशक्कत के बाद सलमान का शव बाहर निकाला। पुलिस ने कंटेनर में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों और गाड़ी मालिक को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
ढाई माह पहले पत्नी ने दिया था बेटे काे जन्म
मोहम्मद तवरेज ने बताया कि सलमान छह भाई बहनों में सबसे बड़ा था, जिसकी दो बेटी और एक बेटा है। ढाई महीने पहले ही सलमान की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था।