फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़का रेलवे अंडरपास में जल भराव से टूटा कई गांवों का संपर्क

विज्ञापन
रेलवे अण्डरपास में हुए जलभराव के विरोध में बैठक करते बड़का के ग्रामीण। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। बड़का रेलवे अंडरपास में जल भराव के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया। लोगों को आने-जाने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में सोमवार को बड़का गांव में क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों की पंचायत हुई। जिसमें जल भराव को लेकर खासी नाराजगी जतायी गयी और सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि यदि जल्द रेलवे अंडरपास में हुए जल भराव का निदान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग रेलवे ट्रैक जाम कर देंगे।
विज्ञापन

पंचायत में हिलवाड़ी, बाम, सिक्का, ईदरीशपुर, गुराना, बड़का आदि गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में मधुसूदन शास्त्री ने कहा कि बरसात के समय रेलवे अंडरपास पानी से भर जाता है। जिसमें किसी का भी निकलना नामुमकिन है। आठ से दस फीट तक पानी भरने से पूरी तरह से इन गांवों का संपर्क कई-कई दिनों तक कटा रहता है। रक्षा बंधन के त्यौहार पर भी बहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बार रेलवे के अधिकारियों को शिकायत किए जाने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वक्ताओं ने कहा कि सांसद सत्यपाल सिंह को भी अंडरपास में जलभराव की समस्या से अवगत कराया है। लेकिन वहां से भी समाधान नहीं हो पाया। अंडरपास से पानी निकालने वाला ठेकेदार भी ग्रामीणों के फोन रिसीव नहीं कर रहा। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। गत वर्ष इसी अंडरपास मेें डूबने से गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।
विज्ञापन

पंचायत में अरुण कुमार, भीम सिंह, विजय पाल , सचिन, सोहनवीर, प्रवीन कुमार, प्रवेश चौहान, ईश्वर सिंह चौहान, धनपाल सिंह, योगेंद्र शर्मा, ऋषिपाल सिंह, रामभजन, पूरन, अतल सिंह, किशोर चौहान, विनोद कुमार, रमेशचंद, जसवीर सिंह, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, रणकौशल, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें