फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए जिले में कराया जाएगा 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पर बनाए जाएंगी पांच-पांच बेड की पब्लिक हेल्थ यूनिट, शासन ने ब्लॉक के लिए जमीन चिह्नित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

प्रवीण शर्मा
बागपत। भविष्य में महामारी व छुआछुत जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के उपचार के लिए जिला अस्पताल के पास 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त मरीजों के उपचार के लिए सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड की पब्लिक हेल्थ केयर यूनिट तैयार की जाएंगी। जिला स्तर पर क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
कोरोना व डेंगू जैसी महामारी से निपटने के लिए शासन स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को गंभीर बीमारियों में लोगों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए एक 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ब्लॉक के निर्माण का प्रस्ताव मांगा है। क्रिटिकल केयर ब्लॉक के अतिरिक्त सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड का पब्लिक हेल्थ केयर यूनिट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

2025 तक ब्लॉक तैयार करने की योजना
शासन स्तर से जिले में 2025 तक क्रिटिकल केयर व पब्लिक हेल्थ केयर यूनिट तैयार करने की योजना तैयार की गई है। स्वास्थ्य विभाग को ब्लॉक के निर्माण के लिए एक हजार से 1500 वर्ग स्क्वायर जमीन की जरूरत होगी। शासन ने ब्लॉक का निर्माण कराने के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
महामारी से ग्रसित मरीजों को मिलेगा उपचार
जिले में बनने वाले ब्लॉक व पब्लिक हेल्थ केयर यूनिट में नॉर्मल मरीजों का उपचार और ओपीडी नहीं की जाएगी। इनमें केवल महामारी (कोरोना, डेंगू, मलेरिया) और छुआछूत के अतिरिक्त गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का ही उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
महामारी से निपटने के लिए शासन स्तर से जिले में 2025 तक क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने की योजना तैयार की गई है। शासन ने ब्लॉक निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त सभी सीएचसी पर पांच-पांच बेड का पब्लिक हेल्थ केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इनके निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर शासन को जानकारी दी जाएगी।-डॉ. प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें