फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज उठाने के लिए समिति गठित

विज्ञापन
बागपत के लौहड्डा गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे को लेकर पंचायत करते किसान संधर्ष समिति क? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के निर्माण शुरू होने से पहले ही किसान आंदोलित
विज्ञापन

लौहड्डा में हुई पंचायत में शामिल हुए चार जिलों के किसानों ने किया समिति का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण शुरू होने से पहले ही आंदोलन के स्वर फूटने लगे हैं। उचित मुआवजा ना मिलने, हाइवे निर्माण में अनियमितताओं की आशंकाओं से घिरे किसान आंदोलन के लिए भी लामबंद होना शुरू हो गए हैं। इसी को लेकर रविवार को लौहड्डा गांव में बागपत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के किसानों की महापंचायत हुई। पंचायत में एक समिति का गठन किया गया, जो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की समस्याओं के निस्तारण के लिए आवाज उठाएगी।
विज्ञापन

पंचायत में किसानों का कहना था कि एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए जिन किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है, उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर सर्विस रोड, अंडरपास और सड़क में आए हुए ट्यूबवेल, वृक्षों के मुआवजे को लेकर भी किसी तरह का उचित प्रबंध नहीं किया गया है। भूमि का उचित मुआवजा देने के लिए नियमों को ध्यान में नहीं रखा गया है, जिस वजह से किसान चिंतित भी है। इस दौरान किसान संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसमें मनोज, प्रवीण, अनुज, नीतू, बृजवीर को शामिल किया गया। निर्णय लिया गया कि यही समिति किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को देगी, जिसे लखनऊ तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक गांव और तहसील स्तर तक संघर्ष समिति के साथ किसानों को जोड़ा जाएगा। शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन चलाया जाएगा। पंचायत में कृष्णपाल चेयरमैन, यशवीर, शुभम, आजाद राठी, राजीव तोमर, गौरव मलिक, प्रवीण, ब्रजवीर, सुभाष, नीरज, बिल्लू, विक्रांत, संदीप, अनुज, मनोज, युद्धवीर मलिक, आशीष पुंडीर, प्रवीण सहित बागपत के अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जनपद के किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें