मुस्लिम भाइयों ने हिंदू बहनों से अपनी कलाई पर बंधवाया रक्षा सूत्र
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में कुछ अलग अंदाज में रक्षा-बंधन का त्योहार मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने हिंदू बहनों से अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवाया।
भाइयों ने बहनों को उपहार में हरे पौधे दिए। साथ ही बहनों ने भाइयों से नशा न करने का वचन लिया। मुस्लिम व हिंदू भाई-बहनों ने मिलकर आपसी सौहार्द्र बनाने व एकता की नई मिसाल कायम की। दोघट थाना क्षेत्र के निरपुडा गांव में हर्षोल्लास से पर्व मनाया गया।