बागपत में भाजपा और रालोद के गठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया कि गोठरा और अहमदनगर आदि गांव में अनुमति से अधिक गाड़ियों के साथ रैली निकालने को लेकर यह कार्रवाई हुई है। उधर, मुजफ्फरनगर में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के खिलाफ भी आचार संहिता के उल्लंघन का मालमा दर्ज किया गया है।
रालोद और भाजपा गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान बृहस्पतिवार की शाम को गोठरा, घिटोरा और अहमदनगर आदि गांव में अनुमति से अधिक करीब 30 गाड़ियों को लेकर सैकड़ों समर्थकों के साथ रैली निकाल रहे थे। प्रचार और रैली निकालने के लिए चुनाव आयोग की ओर से केवल पांच गाड़ियों की अनुमति है।