बागपत में एएसपी ने सपा प्रत्याशी को फटकार लगाई।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के बड़ौत में ईद पर नमाज पढ़कर फूंसवाली मस्जिद से बाहर निकल रहे लोगों को बधाई देकर वोट मांग रहे सपा-गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा की एएसपी से नोकझोंक हुई। जिनको नोकझोंक के दौरान आचार संहिता का हवाला देते हुए एएसपी ने फटकार लगाई और उनके गले से पार्टी का पटका उतरवा दिया। जिसके बाद सपा प्रत्याशी वहां से चले गए।