फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया पीएचसी का निरीक्षण, नदारद मिले अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण, जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने मंगलवार को धनौरा सिल्वरनगर और ग्वालीखेड़ा पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोनों पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सक नदारद मिले। सीएमओ ने दोनों प्रभारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने स्पष्टीकरण न देने पर दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
धनौरा सिल्वरनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्सक डॉ अमित त्यागी और फार्मासिस्ट संजीव यादव के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने डीएम और सीएमओ को एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की थी। मंगलवार को सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सक डॉ अमित त्यागी पीएचसी पर नहीं मिले। फोन पर जानकारी करने पर बताया कि उनकी तबियत खराब चल रही है, वे तीन दिन की छुट्टी पर है। इसके अलावा उन्होंने ग्वालीखेड़ा पीएचसी का भी निरीक्षण किया, वहां भी प्रभारी चिकित्सक डॉ संजीव शर्मा नहीं मिले। सीएमओ ने दोनों पीएचसी के प्रभारी डॉ अमित त्यागी और डॉ संजीव शर्मा के खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पीएचसी पर पहुंचकर जांच की गई। चिकित्सक का आरोप था कि फार्मासिस्ट शराब पीकर पीएचसी पर आता है, मगर ऐसा कुछ नहीं मिला। उन्होंने उपचार कराने वाले मरीजों ने भी जानकारी ली गई। नदारद मिले दोनों चिकित्सकों को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर दोनों चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें