फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ को नदारद मिले चिकित्सक और स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को सीएचसी बागपत, पीएचसी टीकरी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर वाजिदपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बागपत सीएचसी में चिकित्सक व अन्य स्टॉफ गैर हाजिर मिला। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत को अनुपस्थित मिले चिकित्सकों व स्टाफ से स्पष्टीकरण लेकर तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि सीएचसी बागपत के निरीक्षण में फार्मेसिस्ट विनिता कौशिक, सुहेल खान, एलटी धमेंद्र, प्रिया सक्सेना, सुशील कुमार, एएनएम कुसुमलता, चिकित्साधिकारी डॉ केके राजन, नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ अरविंद नरुला, सविंदा कर्मी बीपीएम आस मोहम्मद, इमरान, आयुष चिकित्सक श्रवण कुमार, संजय ढाका, आशु बंसल, बुसरा करीमी, नेत्र सहायक किशन कुमार, दंत चिकित्सक डॉ करुणा चौधरी, आशु चौहान, स्टॉफ नर्स हेमलता, बबीता, आयुष्मान मित्र प्रियंका अनुपस्थित मिली। दंत चिकित्सक डॉ नितेश कुमार की उपस्थिति कॉलम में जिला कारागार दर्ज मिला, जबकि कारागार बोर्ड के सदस्यों ने बताया कि चिकित्सक जनवरी माह से विजिट पर नहीं आए है। महिला चिकित्सक डॉ मोनिका की छह, आठ और नौ सिंतबर को सीएल दर्ज थी, लेकिन प्रार्थना पत्र नहीं मिला। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत को अनुपस्थित मिले चिकित्सक व स्टाफ से स्पष्टीकरण लेकर तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पीएचसी टीकरी में प्रत्येक सोमवार को सर्जन डॉ गुरुचरण को ओपीडी करने व चिकित्सा अधीक्षक डॉ अतुल बंसल को मंगलवार व शुक्रवार को कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर 24 घंटे एक एंबुलेंस की व्यवस्था करने व सफाई कराने के निर्देश दिए। जर्जर बिल्डिंग का पीडब्ल्यूडी से इस्टीमेट तैयार कराकर ध्वस्तीकरण कराने के निर्देश दिए। वाजिदपुर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली, पानी, पंखे व इंटरलॉकिंग व सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को प्रतिदिन केंद्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें