सीडीओ ने की समीक्षा, लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे सीएम
बागपत। रमाला में सोमवार को होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर अफसर दिनभर योजनाओं की समीक्षा में जुटे रहे। सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास भवन में अफसरों के साथ उनके विभागों की योजनाओं के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रमाला मिल के विस्तारीकरण का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश सरकार की ओर केंद्र सरकार की योजनाओं की भी समीक्षा कर सकते है। योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम रखा गया है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने पहले अफसरों के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उसके बाद अफसरों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ डीआरडीए कार्यालय में योजनाओं की प्रगति की सूचनाएं तैयार कराई। डीडीओ हुबलाल, डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र, उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला दिव्यांग जन अधिकारी तूलिका शर्मा मौजूद रहे।