फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में सीएम महंत के आदेश बेमायने 

Wed, 29 Mar 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सरकारी कार्यालय - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत। सीएम महंत आदित्य नाथ के आदेश बेमायने साबित हो रहे हैं। सीडीओ हाकिम सिंह निरीक्षण पर निकले तो मामले का खुलासा हुआ। 10 विभागों के 26 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को सीडीओ हाकिम सिंह के निरीक्षण में 10 विभागों के अफसरों से लेकर लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर और सफाई कर्मचारी नदारद मिले। यह ही नहीं कार्यालयों में साफ-सफाई भी नहीं मिली। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सहायक लेखाकार मनमोहन,  कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी तेजेंद्र कुमार, सुशील, रेशू, आलोक कुमार, जिला समन्वयक नरेंद्र कुमार उज्ज्वल कंप्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता में सहायक विकास अधिकारी सोनिया गुप्ता, लघु सिंचाई कार्यालय में अवर अभियंता विपिन त्यागी, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, बचत कार्यालय में एएसओ विवेक वर्मा, जेए अनीता रानी, कृषि रक्षा कार्यालय में जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में प्रधान सहायक राजेश कुमार, वरिष्ठ सहायक कुलदीप कुमार, कनिष्ठ सहायक नीरज गिरि, जीप चालक सतेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी के प्रधान सहायक राज कुमार, सफाई कर्मी रीना देवी, प्रोबेशन अधिकारी के दफ्तर  में ममता शर्मा, राजनीश शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में सहायक अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेंद्र शर्मा, सीए संत प्रकाश, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा दफ्तर में सहायक अभियंता माजिद अली अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने अनुपस्थिति रहने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। 

उपस्थिति पंजिका में मिली गड़बड़ी
बागपत। सीडीओ हाकिम सिंह के निरीक्षण में डीपीआरओ विभाग में कार्यरत प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा उपस्थिति पंजिका में स्वयं को कनिष्ठ सहायक दर्शाया जा रहा है, जबकि वर्तमान में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। डीपीआरओ को निर्देशित किया सेवा पुस्तिका की जांच कर आख्या प्रस्तुत की जाए। कार्यालयाध्यक्षों का उपस्थिति पंजिका को अवलोकित नहीं किया। निर्देशित किया 10 बजे प्रत्येक दशा में अवलोकित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें