फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने रंगोली से दिया कोविड से बचाव का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के चौथे दिन छात्राओं को विभिन्न प्रकार की क्रियाएं सिखाई गई। छात्राओं ने रंगोली बनाकर कोविड-19 से बचाव का संदेश भी दिया। स्काउट एंड गाइड के मंडल प्रभारी सचिन शर्मा ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के रंगोली, बांसों द्वारा चतुर्भुज, पिरामिड बनाना, रोगियों का बिस्तर बदलना, जहर खुरानी गिरोह से बचाव के उपाय, कलात्मक नाटिका सहित अनेकों क्रियाएं सिखाई। संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि छात्राएं स्काउट कैंप में सिखाई जा रही क्रियाओं का अच्छी तरह से निर्वहन करें। संस्था महासचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर डा. शबाना, डॉ. गीता, डॉ. शाबरा, डॉ. संजीव, डॉ. सचिन, डॉ. अमित सौलंकी, पूजा, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें