फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीटनाशक पदार्थ पीने से बच्चे की मौत, भाई गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
निबाली गांव में मकान में खेलते वक्त दोनों भाईयों ने पी लिया कीटनाशक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निबाली गांव में रविवार शाम को कीटनाशक पीने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अग्रवाल मंडी टटीरी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने बच्चे की मौत होने पर पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
निबाली का रहने वाला शौकत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। उसके दो बच्चे तीन वर्षीय अरमान व पांच वर्षीय समीर रविवार शाम को मकान में खेल रहे थे। दोनों ने खेलते वक्त की घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया। कीटनाशक पीने के कुछ देर बाद दोनों बच्चों को हालत बिगड़ गई। परिजन एक बच्चे अरमान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। दूसरे बच्चे समीर को अग्रवाल मंडी टटीरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। समीर की हालत गंभीर बनी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में बच्चे के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र की हत्या में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
बागपत। बड़ौत रोड निवासी पीओपी ठेकेदार रविंद्र कुमार का आठ नवंबर की दोपहर अपहरण कर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी आकाश व मनोज को गिरफ्तार कर निशानदेही पर रविंद्र का शव 11 नवंबर की रात हेवा गांव से बरामद किया था। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि इसमें तीसरे आरोपी संजीव उर्फ काला निवासी हेवा को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें