फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के बिना कई चुनाव लड़े चौधरी चरण सिंह, चंदे में अनाज देते थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अतीत के झरोखे
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र में केवल एक सभा करके कहते थे चौधरी चरण सिंह, अनेक मीटिंग न करो, केवल एक करके सफल करो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जहां अब चुनाव प्रचार में वाहनों की लंबी कतार होती है और चुनाव में खूब पैसा खर्च किया जाता है। वहीं, चौधरी चरण सिंह हमेशा बहुत ही सामान्य तरीके से चुनाव लड़ते थे। उनके पास अपना कोई वाहन नहीं था। वह कई चुनाव बिना वाहन के लड़े। पैसे खर्च करने की जगह उल्टा लोग उनको चंदा देते थे। इस चंदे में अनाज दिया जाता था।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह के चुनाव के बारे में देशपाल सिंह बताते है कि उनके पास अपना कोई वाहन नहीं था। इसलिए वह किसी न किसी के साथ वाहन में अकेले ही आते थे और लोगों के बीच में जाते थे। वह ज्यादातर एक पुरानी जीप में ही क्षेत्र में आए है। वह चुनाव में कोई पैसा खर्च नहीं करते थे, बल्कि लोग उनको चंदा देते थे। उस वक्त लोगों के पास पैसे नहीं होते थे, इसलिए चंदे में अनाज देते थे। चौधरी चरण सिंह मौजूदा वक्त के नेताओं की तरह बार-बार क्षेत्र में प्रचार व सभाएं करने नहीं जाते थे। बल्कि वह अपने समर्थकों से केवल एक ही बात कहते थे कि अनेक मीटिंग न करो, एक करके उसे सफल कर दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें