फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह बी टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह ए टीम को 96 रनों से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विजयभव क्रिकेट एकेडमी पर बृहस्पतिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। चौधरी चरण सिंह बी टीम ने चौधरी चरण सिंह ए टीम को 96 रनों से हराया। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट मैच का उद्घाटन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास चौधरी ने फीता काटकर किया। चौधरी चरण सिंह बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट खोकर 291 रन बनाए। अनंत वैभव ने 97, हर्षित में 59, आर्यन ने 51 और वैभव ने 49 रन बनाए। चौधरी चरण सिंह ए टीम की ओर से देवांश ने तीन, अनुराग ने दो, देव ने एक विकेट लिया। जवाब में चौधरी चरण सिंह ए टीम 32.3 ओवर में 195 रन बनाकर आउट हो गई। आदित्य तोमर ने 42, विशाल ने 39, अनुराग ने 33, देव ने 23, शशिकांत ने 22 व योग शर्मा ने 14 रनों का योगदान दिया। चौधरी चरण सिंह बी टीम की ओर से हर्षित ने तीन, सावेज व अनंत वैभव ने दो-दो और तुषार वैभव व अनस ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अनंत वैभव को चुना गया। विजेता टीम को रालोद नेता विश्वास चौधरी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रिकेट कोच सुधीर कुमार आर्य, अंपायर अमित कुमार, मुकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें