फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बनाए गए दो परीक्षा केन्द्र, 908 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 15 सितंबर तक चलेंगी। जनपद में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिनमें 908 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। सभी छात्रों के लिए मास्क पहन कर आना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह नौ बजे से शुरू होगा। दस बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मोबाइल का प्रयोग पूर्णतया बंद रहेगा। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई का दस्ता मौजूद रहेगा।
सीबीएसई की जिला कोऑर्डिनेटर और जौहर स्कूल की प्रधानाचार्या रचना जौहर ने बताया कि जिन छात्रों की कंपार्टमेंट है या जो छात्र अपने वर्तमान परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे यह परीक्षा देंगे हैं। इसके लिए जनपद में दो सेंटर जौहर स्कूल बड़ौत और होली चाइल्ड खेकड़ा बनाए गए है। दोनों परीक्षाओं में लगभग 908 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जौहर स्कूल में 743 और होली चाइल्ड खेकड़ा में 165 बच्चे परीक्षा मेें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक कक्ष में बैठाएं जाएगें 12 विद्यार्थी
दोनों स्कूलों में कोविड-19 नियमो को ध्यान में रखकर परीक्षा की व्यवस्था की गई है। एक कक्ष में 12 विद्यार्थी बिठाए जाएंगे और दो शिक्षकों की ड्यूटी रहेगी। सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। परीक्षा सुचारु ढंग से चले, इसके लिए सीबीएसई की ओर से 24 अगस्त को सभी परीक्षा केंद्रों के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किया और परीक्षा की ट्रेनिंग दी। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 अगस्त से शुरू होकर आठ सितंबर तक चलेंगी। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 सितंबर तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह साढ़े बजे से लेकर डेढ़ बजे तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें