फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई पीईटी परीक्षा

विज्ञापन
खेकड़ा के गांधी इंटर कालेज मे पीईटी की परीक्षा देते अभ्यर्थी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
विशेष सचिव लखनऊ सुरेंद्र प्रसाद ने भी किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सहीं ढंग से सीसीटीवी कैमरे न लगाने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/खेकड़ा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) मंगलवार को नगर के सात परीक्षा केन्द्रों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच संपन्न हुई। विशेष सचिव लखनऊ सुरेंद्र प्रसाद ने भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सहीं ढंग से कैमरे न लगाने पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई।
नगर के जनता डिग्री कॉलेज, जनता विद्यालय इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, जेपी पब्लिक स्कूल, क्रिस्तु ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रथम पाली में सुबह 10 बजे और दूसरी पाली की दोपहर दो बजे से शुरू हुई। विशेष सचिव लखनऊ सुरेंद्र प्रसाद के अलावा डीएम राजकमल यादव एडीएम अमित कुमार, एसडीएम दुर्गेश मिश्र व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। विशेष सचिव लखनऊ ने दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सही ढंग से सीसीटीवी कैमरे न लगाने पर नाराजगी जताई। इस संबंध में प्राचार्य से बातचीत कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी राजकमल यादव ने खेकड़ा के जैन इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापक डा. प्रशांत जैन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
धड़ल्ले से खुली रही इंटरनेट, फोटो स्टेट की दुकानें
बड़ौत। परीक्षा को लेकर भले ही परीक्षा केंद्रों के आसपास की सभी इंटरनेट, फोटोस्टेट, स्टेशनरी सामग्री की दुकानों को बंद कराने के निर्देश जारी कर दिए गए थे, लेकिन नगर में इन आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। बड़ौत के दिगंबर जैन डिग्री व इंटर कॉलेज के बिल्कुल नजदीक स्थित आधा दर्जन से अधिक इंटरनेट, फोटोस्टेट की दुकानें पूरा दिन खुली रही। अधिकारी भी इन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें