संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे में ईदगाह के समीप संचालित मदरसे का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। मदरसे के शिक्षकों ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
कस्बे में ईदगाह के समीप संचालित मदरसा मसीह उल उलूम के शिक्षक असलम ने बताया कि रविवार रात मदरसे में चोर घुस गए। चोरों ने मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए, जिसके बाद चार कमरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी से 15 हजार की नकदी चोरी कर ली। मदरसे में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए चोर कैद हो गए। सोमवार की सुबह छात्रों के मदरसे में पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला। शिक्षक असलम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, खेकड़ा थाना प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि चोरी की अभी तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।