फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर जेठ और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने जेठ पर पिस्टल के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला के जेठ और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि 24 अप्रैल को दो बजे उसका जेठ उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने का प्रयास करने पर जेठ ने पिस्टल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर ससुर ने उसे और उसके साथ रह रही, उसकी मां को घर से निकाल दिया। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए लॉकडाउन का बहाना बना कर उसे वापस भेजा। पीड़ित महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके जेठ और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें