रमाला। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर लुटेरे को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि शनिवार की रात में पुलिस सूप रोड़ नहर पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध युवक नहर पुलिया की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। युवक के पास एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अय्यूब पुत्र दीन मोहम्मद निवासी दोघट बताया। आरोपी ने कई माह पूर्व टीकरी के युवकों से मारपीट व लूटपाट करना कबूला है। दोघट पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।