छपरौली। भाजपा के छपरौली मंडल अध्यक्ष पर बाल श्रम कराने व मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। राकेश निवासी गोरखपुर ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि सात साल पहले जब उसकी उम्र करीब 13 वर्ष थी, तो सिलाना निवासी सचिन पुत्र जोगिंद्र ने उसे प्रति माह मजदूरी देने का लालच दिया। उसने अपने घर व खेतों में मजदूरी करानी शुरू कर दी। सचिन ने उसे कोई पैसा नहीं दिया। जब उसने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार सचिन पुत्र जोगिंद्र निवासी सिलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
चोरी के इंजन व पंप के साथ दो गिरफ्तार
बालैनी। डोलचा गांव के यशपाल व नुकुल ने बालैनी थाने पर तहरीर देकर बताया कि सिंचाई के लिए हिंडन नदी के पास अपने खेत में इंजन व पंप लगा रखा था। यह इंजन व पंप चोरी कर लिया गया। इसके बाद बालैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अहसान पुत्र अलीशेर व कमल पुत्र रामपाल निवासीगण गौरीपुर थाना बागपत को गिरफ्तार कर इंजन व पंप बरामद किया।