फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपू में लदे राशन को बरामद किया  

Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में राशन का सामान पकडे जाने पर सप्लाई इंस्पेक्टर से नोकझोक करता युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के मलकपुर गांव के पास टैंपू में लदे राशन को पुलिस ने पकड़ लिया। इसकी सूचना आपूर्ति विभाग को दी गई है। उधर, गांव में सप्लाई इंस्पेक्टर से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

  मलकपुर गांव के रूपक तोमर पुत्र सहेंद्र सिंह ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि एक टैंपू में राशन का सामान कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस की जीप वहां पर पहुंची और कोतवाली ले आई। टैंपू में राशन के चार कट्टे गेहूं, चावल के 20 बोरे व 85 किग्रा चीनी बताई गई है। पुलिस ने इसकी सूचना आपूर्ति विभाग को दे दी है। वे जांच करने में लगे हैं। ब्रजपाल के मुताबिक उसके यहां मलकपुर की निलंबित दुकान का कोटा उसे दिया गया है और वह वहां पर राशन बांटने जा रहा था। मामले की सूचना मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव गांव में पहुंचे। इस मामले में खानापूर्ति किए जाने पर मलकपुर गांव के ग्रामीणों की उनके साथ तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस मामले मेें कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। 
  संघर्ष में दो महिला समेत आठ लोग घायल 
बड़ौत। क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं मेें दो महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम मलकपुर गांव मेें भाई-भाई के विवाद में दोनों पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। एक पक्ष से कुंती पत्नी ओमपाल, बालेश पत्नी रामछैल, अनिल पुत्र ओमपाल, ओमपाल व दूसरे पक्ष से राजवीर घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। वहीं, दूसरी मारपीट की घटना बड़का रोड बड़ौत में हुई। मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। एक पक्ष से शौकीन पुत्र इस्लाम व दूसरे पक्ष का आस मोहम्मद पुत्र अय्य़ूब शामिल है। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया है। आर्य नगर में हारुण पुत्र इहाक को उसके ही भतीजे ने मारपीट कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें