फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी का समर्थन करने पर बीडीसी के परिवार पर हमला 

Thu, 09 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पिटाई
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय में छपरौली विधानसभा के एक प्रत्याशी का समर्थन करने पर चिरचिटा गांव में बीडीसी महिला सदस्य के परिवार को बंधक बनाकर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है विपक्षी पार्टी के लोगों ने गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया। उनके देवर की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर किया। आरोपियों ने धमकी दी यदि वोट डाली तो उनको जान से मार दिया जाएगा। इससे पीड़ित काफी दहशत में है। 
विज्ञापन

चिरचिटा गांव निवासी मुन्नी पत्नी जगराम बीडीसी सदस्य है। उनका परिवार विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी का समर्थन कर रहा है। मिंटू (मुन्नी का बेटा) ने कहा विपक्षी पार्टी के 18-20 लोग मंगलवार की रात में मकान में घुसे। उनको गन प्वाइंट पर ले लिया। उनके साथ गाली-गलौज कर प्रत्याशी का समर्थन न करने पर दबाव बनाया। इतना ही नहीं धमकी दी यदि वोट डाली तो जान से मार दिया जाएगा। चाहे किसी को भी शिकायत कर लेना। विरोध करने पर उनके चाचा बेगराज सिंह की पिटाई कर दी। इससे वे गंभीर घायल हो गए। फिलहाल उनका मेरठ अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघावली अहीर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में पीड़ितों ने सिंघावली अहीर थाने पर शिकायत की। इसको लेकर पीड़ित परिवार काफी दहशत में है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा मामले की जांच चल रही है।  

100 नंबर पर करते रहे कॉल, नहीं हुई रिसीव 
बागपत। पीड़ितों ने कहा हमलावरों के जाने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) पर मोबाइल से कई कॉल की, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं की। बाद में अफसरों से शिकायत करने पर थाना पुलिस पहुंची। उनका कहना है कि समय से पुलिस पहुंच जाती तो हमलावर पकड़े जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें