फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से गाड़ी पलटी, महिला की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
बागपत : हादसे के बाद पुलिस को घटना की जानकारी देते मृतक मीरा के परिजन। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां टोल के समीप शुक्रवार रात टायर फटने से गाड़ी पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर घायलों को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बदायूं के रहने वाले कमल ने बताया कि उसके परिवार की मीरा (30) पत्नी भगवान स्वरूप अपनी दो बेटियों कनिष्का और नायरा के साथ गाड़ी में पानीपत से बदायूं जा रही थी। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे मवीकलां टोल के पास अचानक टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में मीरा की मौत हो गई, जबकि कनिष्का, नायरा के अलावा बरेली के सरोली के रहने वाले उदयवीर, राधिका, पिंकू घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनको मेरठ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर मृतका के परिजनों ने चालक के खिलाफ कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें