फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी रोकने गई पुलिस टीम को घेरा

विज्ञापन
बागपत कोतवाली में पुलिस हिरासत में पशु तस्कर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे में पशु तस्करी रोकने गई पुलिस का स्थानीय लोगों ने घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। जिसके बाद वहां पीएसी बुलानी पड़ी। पीएसी के पहुंचते ही हंगामा कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने 13 तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर किया। इसके अलावा कैंटर सहित चार गाड़ियों में लदे 35 पशु भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुराने कस्बे में पशु तस्करी की सूचना मिलने पर शुक्रवार शाम कोतवाली पुलिस पशु तस्करी रुकवाने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने पशु तस्करों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पीएसी की टीम को मौके पर बुलाया गया।
पीएसी के पहुंचते ही हंगामा कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने घेराबंदी कर दो कैंटर, एक गाड़ी, 35 पशु बरामद और 13 पशु तस्करों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

13 पशु तस्करों का चालान किया
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मेरठ के फलावदा के नौशाद, केतीपुरा मोहल्ले के जब्बार, इरफान, बरनावा के नवाब, हिसार के रोहित, बलजीत, धर्मवीर, भिवानी के सुल्तान, बड़ौत के फाजिल, दादरी हरियाणा के विक्की, केरल कन्नूर के सुधीर, काराकूलन केरल सजितकेचंद्र व मिजोजो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें