बालैनी (बागपत)। मेरठ-बागपत मार्ग स्थित बालैनी में तेज गति से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के चौक मोहल्ला निवासी चार युवक रवि, सचिन, पुनीत और मोहित रविवार को मेरठ से मीतली गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वे बालैनी पहुंचे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेरठ के निजि अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद