फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल बैंक कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। सड़क हादसे में घायल बैंक कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रटौल निवासी दीपक (25) पुत्र धर्मपाल फखरपुर गांव की बैंक शाखा मे नौकरी करता था। वह शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। वह राहगीरों को पूर्वी नहर पर घायल अवस्था में मिला। उनका कहना था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी है। राहगीरों ने घायल को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मामले को संदिग्ध मान रहे हैं। परिजनों का कहना है कि चिकित्सक ने सड़क हादसे की पुष्टि नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें