जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में चल रही दिल्ली पुलिस की भर्ती शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान फिजिकल पास करने वाले अभ्यर्थी काफी खुश नजर आए।
बता दें कि जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में दिल्ली पुलिस की भर्ती चल रही है। फिजिकल परीक्षण के लिए सुबह चार बजे ही अभ्यर्थियों को लाइन में खड़ा कर दिया गया। संघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर ले जाया गया। इसके बाद 50-50 युवाओं का ग्रुप दौड़ाया गया।
सुबह से भूखे-प्यासे लाइन मेें लगने के बाद जब युवा दौड़े तो उनमें कई औंधे मुंह जा गिरे। जबकि, कई अभ्यर्थी जब शारीरिक परीक्षण पास कर बाहर आए तो उनके चेहरे पर खुशी नजर आयी। खुशी के मारे अभ्यर्थी झूम रहे थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस का फिजिकल बहुत आसान है। थोड़ी मेहनत मेें ही अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट पास कर सकता है।
उधर, जब से बड़ौत में दिल्ली पुलिस की भर्ती शुरू हुई। भर्ती स्थल के बाहर बनी दुकानों मेेें खाद्य पदार्थों के दाम दोगुने कर दिए गए। इस कारण मजबूरन अभ्यर्थियों को दोगुने पैसे देकर अपना पेट भरना पड़ रहा है।