सीबीएसई के दसवीं के नतीजों में होनहारों ने कामयाबी का परचम लहराया। परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद शिक्षण संस्थाओं में खुशी का माहौल है। साथ ही शिक्षण संस्थाओं की प्रबंध समितियों ने स्कूलों में टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल बागपत के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया दसवीं का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। 31 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल की। अभिषेक गौड़, आरजू, हर्षित, निकिता जैन, प्रखर पालीवाल, ऋषिता यादव, शगुन कौशिक, स्वाति गुप्ता, विनीत यादव, याशिका गुप्ता, अरबाज, खुशबू, सचिन, शगुन चौधरी, श्रेष्ठ भारद्वाज, तनिष्का कौशिक, आकाश त्यागी, स्पर्श जैन, तनु चौहान ने प्रतिभा दिखाई। संस्था के 38 बच्चों ने 9 से 9.8 सीजीपीए हासिल किया।
गेटवे इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक कृष्णपाल चौधरी और प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया 185 छात्र-छात्राओं में से 60 ने 10सीजीपीए हासिल की। श्वेता, शैली चौहान, प्राची चौहान, स्नेहा पंडित और अंशिका ने परचम लहराया। मेधावियों को सम्मानित किया।
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा के प्रबंधक अजय चौधरी ने बताया दसवीं में 185 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। स्कूल के 25 बच्चों ने 10सीजीपीए हासिल की। प्रियांशी पंवार, भारती तंवर, अभिषेक पंवार, आयुषी, प्रियांशी त्यागी, प्रिया, लाइबा अहमद, विश्वजीत सिंह, अदिति शर्मा, महक गुप्ता, विनीता मलिक, कोमल, पूर्णिमा, आकाश चौधरी, आंचल धामा, पूनम पाल और अखिल धामा समेत अन्य ने कामयाबी हासिल की। संस्था के अध्यक्ष शशि चौधरी ने मेधावियों को कामयाबी पर बधाई दी।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल, अग्रवाल मंडी टटीरी के प्रबंधक जयचंद और प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा ने बताया संस्था के 162 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा दी। इनमें 27 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। इनमें शिवांश जांगिड़, निशांत राजपूत, मानसी गर्ग, वर्षा सिंह और विशाल शामिल हैं।
लक्ष्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन बीके शर्मा, डायरेक्टर रविंद्र भाटी और प्रधानाचार्य रूचिरा ने बताया स्कूल के 25 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल की। इस दौरान बच्चों के साथ स्कूल की टीचरों ने जमकर खुशी मनाई गई। इसमें स्कूल में उप प्रधानाचार्य सविता शर्मा, गीता शर्मा, हरीश, प्रशांत तोमर और शिल्पा मौजूद रहीं।
डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया हिमानी चौहान, निधि, शुभि जैन, नैंसी, तान्या परुथी, रीतू शर्मा ने 10सीजीपीए हासिल की। इस दौरान संस्थान में खुशी मनाई गई।