फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्य पूर्ण करने को एक नवंबर से शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर के श्री यमुना इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कालेज में एक नवंबर से दस नवंबर तक प्रथम संपर्क शिविर लगाया जाएगा। साथ ही संपर्क शिविर में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को कॉलेज की ओर से प्रयोगात्मक कार्य पूर्ण करने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

कालेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट की पत्राचार की एक वर्षीय और द्विवर्षीय विज्ञान वर्ग के छात्रों के प्रयोगात्मक कार्य पूर्ण करने के लिए एक नवंबर से 17 दिसंबर तक चार संपर्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। संपर्क शिविर में सभी पंजीकृत छात्रों को उपस्थित होना अनिवार्य होगा। कालेज में एक नवंबर से दस नवंबर तक प्रथम संपर्क शिविर, 17 नवंबर से 26 नवंबर तक दूसरा संपर्क शिविर, 28 नवंबर से सात दिसंबर तक तृतीय शिविर और आठ दिसंबर से 17 दिसंबर तक चतुर्थ संपर्क शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें