फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रासायनिक खादों का प्रयोग न करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 7
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर बृहस्पतिवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण, कृषक जागरूकता के अंतर्गत रबी कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कृषि गोष्ठी में योगेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को कृषि योजनाओं से संबंधित विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों को मृदा प्रशिक्षण के विषय में विस्तार पूर्वक बताया और रासायनिक खादों के प्रयोग से फसलों व मनुष्यों को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। गोष्ठी का संचालन कर रहे रवि कुमार व संजय पंवार ने बताया कि गोष्ठी में 128 किसानों ने प्रतिभाग किया। उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपकृषि निदेशक दुर्विजय सिंह, जिला उधान अधिकारी दिनेश कुमार, संजय कुमार, राजेश पंत, जयकुमार शर्मा, धर्मवीर सिंह, दिनेश कुमार ने किसानों को जानकारियां दीं। मेले में इंद्रपाल, प्रमोद तोमर, सोहन पाल, साहिल, रविंद्र सिंह ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें