-दाहा गांव में चौगामा क्षेत्र के किसानों ने पंचायत कर एकजुटता के साथ मांगे उठाने का निर्णय लिया
फोटो- पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दाहा गांव में बुधवार को चौगामा क्षेत्र के किसानों की समीक्षा पंचायत में किसानों ने गन्ना समस्या पर एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। किसानों ने कहा कि यदि शीघ्र सरकार द्वारा गन्ना ढुलाई भाड़ा नहीं घटाया गया तो एक माह बाद महापंचायत कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
पंचायत में बाबा यशपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 रुपये गन्ना मूल्य बढ़ाया और साथ ही तीन रुपये प्रति क्विंटल गन्ना ढुलाई भाड़ा भी बढ़ा दिया, जो किसानों के साथ अन्याय हुआ है। वहीं पंचायत में किसानों द्वारा तीन दिन क्रय केंद्रों पर गन्ना न डालकर विरोध जताया था। कहा कि सरकार शीघ्र किसानों के गन्ने पर बढ़े भाड़े को वापिस करे अन्यथा किसान आंदोलन शुरू करेंगे। पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र तीन रुपये बढ़ा ढुलाई भाड़ा वापिस नहीं किया लिया गया तो किसान एक माह बाद महापंचायत कर बड़ा निर्णय लेंगे। संचालन मांगेराम आर्य ने किया। इस मौके पर पंवार खाप चौधरी धर्मवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, राजीव राणा, प्रधान प्रताप सिंह, आनंद छिल्लर, ब्रह्मपाल सिंह, संजीव राणा, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।