फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के विजेता शूटरों काे सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में हुआ सम्मान समारोह, मिठाई खिलाकर बधाई दी
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में बुधवार को सम्मान समारोह हुआ, जहां नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मीनू सिरोही ने बताया कि स्कूल के कक्षा नौ के छात्र अभय धामा ने दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा स्कूल के कक्षा नौ के छात्र हर्ष और कक्षा-12 के भरत प्रताप ने चैंपियनशिप में उत्कर्ष प्रदर्शन करने पर इंटरनेशनल ट्रायल के लिए चयन हुआ है। बुधवार को स्कूल में चेयरमैन यतेश चौधरी, डायरेक्टर डॉ. शिवानी चौधरी ने तीनों छात्रों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुभव पुनिया, प्रियांशी हुड्डा, निकिता, वसीम, जावेद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें