फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइज कराई बसें, बिना मास्क के नहीं होगी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जिले में आज से परिवहन निगम की बसें दौड़ेंगी। दिनभर इसकी तैयारियां चली। डिपो में खड़ी बसों को सैनिटाइज कराया गया। चालक-परिचालक पहुंच गए हैं। एआरएम योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चालकों और परिचालकों को मास्क, हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना मास्क के यात्रियों को भी बस में नहीं बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ौत डिपो में 71 बसें परिवहन निगम की है, जबकि 45 बसें अनुबंधित है। सोमवार से जनपद के विभिन्न रूटों पर निगम की बसें दौड़ेंगी। सुबह सात से शाम सात बजे के बीच चलने वाले रूट ही बहाल होंगे। आखिरी गाड़ी सात बजे तक डिपो में पहुंचेगी। रविवार को दिनभर विभाग तैयारियों में जुटा रहा।
यहां से पहुंचे चालक और परिचालक
बड़ौत। बसों के संचालन के लिए सरधना, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, तुगाना, बड़ौत, मेरठ, ककड़ीपुर, मुजफ्फरनगर, सिरसली, शामली समेत अन्य जगहों से 50 से अधिक ड्राइवर व परिचालक डिपो पहुंचे। एआरएम योगेन्द्रपाल और टाइम कीपर विनोद ने चालकों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

रूट व्यवस्था रहेगी पुरानी
बड़ौत। टाइमकीपर विनोद कुमार ने बताया कि लॉकडाउन से पूर्व जैसे बसों के रूट चलते थे, रूट व्यवस्था वहीं पुरानी ही रहेगी। जहां-जहां बस स्टॉप बने है, उसी स्थान पर बसों को रोका जाएगा।
डिपो से निकलने से पहले होगी स्क्रीनिंग
बड़ौत। एआरएम योगेंद्र पाल ने बताया कि परिचालक-चालक की सुरक्षा को देखते हुए दो थर्मल स्क्रीनिंग मशीन भिजवाई गई है। पहले चालक व परिचालक की थर्मल स्कैनिंग होगी, तभी बस डिपो से बाहर निकलेगी।
बिना मास्क के बसों में नो एंट्री
बड़ौत। ऐसा नहीं है कि रूटों पर बसें चलते ही यात्रियों को बैठा लिया जाएगा, जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं होगा, उन्हें बस मेें नहीं बैठने दिया जाएगा। मास्क पहनने और परिचालक की ओर से उनके हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही यात्रियों को बसों में चढ़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन रूटों पर बस चलाने का प्रस्ताव
1- बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग
2- बड़ौत-शामली-सहारनपुर मार्ग
3- बड़ौत-बागपत-लोनी मोड
4- बड़ौत-बिनिौली-मेरठ मार्ग
5- बड़ौत-छपरौली मार्ग
6- रमाला-टांडा मार्ग
7- बड़ौत-शबगा मार्ग
8- शबगा/बड़ौत-नोएडा-आगरा मार्ग
9- चमरावल-मुजफ्फरनगर मार्ग
10- रटौल-सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें