छपरौली। शबगा गांव में 14 सिंतबर 2019 को कृष्णपाल पुत्र पिरथी की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी। घटना के आठ माह बाद रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा ने बताया कि शबगा गांव में कृष्णपाल की घर से थोड़ी दूर खेत पर ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने थाने पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आठ माह से मामले की छानबीन में लगी हुई थी। फोन कॉल व पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गांव के चिराग पुत्र वीरेंद्र, गुड्डू उर्फ विपिन पुत्र कृष्णपाल, शिवम पुत्र बिजेंद्र और सोनू पुत्र विनोद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान युवकों ने कृष्णपाल की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चारों युवकों को रविवार को जेल भेज दिया है।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आठ पर रिपोर्ट दर्ज
बागपत। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा छह वांछित एवं दो लोगों को पशु क्रू्रता अधिनियम में गिरफ्तार किया है। सिंघावली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आठ लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान से समीर पुत्र जाहिद व यूनुस पुत्र नानू को पांच किलो मांस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे केतीपुरा मोहल्ले के फईम टेढ़ा पुत्र सलीम, नय्यूम पुत्र याकूब व अनीश उर्फ भोला पुत्र रहीसु और मोन्टू उर्फ फरमान पुत्र रफीक को गोवध अधिनियम में गिरफ्तार किया है। खेकड़ा पुलिस ने वांछित चल रहे लीलू उर्फ धर्मपाल पुत्र निवासी सुल्ली मेहरामपुर को गिरफ्तार किया है।
कुकर्म के आरोपी को जेल भेजा
बकालैनी। बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि एक गांव निवासी युवक जगपाल दूसरे वर्ग के आठ साल के लड़के को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई कर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।